खेरदा में दो पक्षों की ओर से एक-दूसरे के वाहन जलाने का मामला

खेरदा में दो पक्षों की ओर से एक-दूसरे के वाहन जलाने का मामला

सवाईमाधोपुर में मानटाउन थाना क्षेत्र के खेरदा में दो पक्षों की ओर से एक-दूसरे के वाहन जलाने का मामला सामने आया है। मामले में एक पक्ष ने पहले दूसरे पक्ष की बाइक जलाई। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने बदले लेने की नीयत से पहले पक्ष की 2 कारों को आग लगा दी। फिलहाल दोनों पक्षों ने मानटाउन थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। डीएसपी कृष्णा सामरिया ने बताया कि विकास व उसके साथियों का आजाद व उसके साथियों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा है। इसके चलते मंगलवार को आजाद व उसके साथियों ने विरोधी पक्ष की एक बाइक को जला दिया था। जिसके बाद विकास व उसके साथियों ने रात को करीब 10 बजे दूसरे पक्ष की 2 कारों को जला दिया था।

G News Portal G News Portal
72 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.