पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई – गंगापुर सिटी

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई – गंगापुर सिटी

भाजपा के प्रणेता,प्रखर विचारक,एवं राष्ट्र सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले परम श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई।
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से नसिया कॉलोनी स्थित दीनदयाल पार्क में पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर
प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित और वंचित के उत्थान के लिए न्योछावर कर देने वाले हमारे प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व श्रध्दा सुमन अर्पित कर सादर नमन किया।

गोष्ठी के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को शत्-शत् नमन।वे एक ऐसे युगद्रष्टा थे जिनके द्वारा बोये गए विचारों व सिद्धांतों के बीज ने देश को एक वैकल्पिक विचारधारा देने का काम किया। उनकी विचारधारा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए थी और भारत को उसके गौरव पर पुनर्स्थापित करने के लिए थी।

सभापति शिवरतन गुप्ता ने कहा कि दीनदयाल जी का मानना था कि जब तक हम समाज के गरीब-से-गरीब व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचाते, तब तक देश की स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं।
वरिष्ठ भाजपा नेता रामसिंह खटाना ने कहा कि उनके तपस्यापूर्ण जीवन और विचार-शक्ति का ही असर था कि न जाने कितने राष्ट्रभक्तों ने जीवन के सभी सुखों को त्याग कर देश सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

सुशिल दीक्षित ने कहा कि आज एक भाजपा कार्यकर्ता के नाते हमको गर्व है कि गत सात वर्षों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने गरीब-कल्याण के अपने अडिग लक्ष्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा को साकार कर के दिखाया है।
इस दौरान अनेक वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री मनोज बंसल ने किया।
अंत में मण्डल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।राष्ट्रज्ञान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
भारतीय जनता पार्टी के मनोज कुनकटा एवं धनेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान मुख्य वक्ता पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर,सभापति शिवरतन गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता रामसिंह खटाना,जिला महामंत्री मनोज बसंल,सुशील दीक्षित,गिरधारी लाल सोनी,पुखराज सलेमपुर,सवाई सिंह,मिथलेश व्यास,भाजपा युवा नेता मनोज कुनकटा,नवीन शर्मा,प्रदीप सरकार,अशोक कमालपुर,गोपाल धामोनिया,महेंद्र दीक्षित,जीतेन्द्र उपाध्यक्ष,चिरंजीलोधा,नारायण महावर,सूरजमल जाट,कमलेश महावर,रामबाबू शर्मा,गिर्राज गुप्ता,जगदीश खटाना,अतुल शर्मा,रवि गोठवाल,बबूल कुमार,नवल दनगस,ओमप्रकाश गुर्जर,गोविंद पाराशर,वीरू शर्मा सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.