शहीद भगत सिंह की जयन्ती मनाई
चौथ का बरवाड़ा 28 सितम्बर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई चैथ का बरवाड़ा ने स्थानीय अधर्श विद्या मंदिर में मंगलवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान स्टूडेंट्स ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष अनेन्द्र सिंह आमेरा ने बताया कि आज के युवाओं को शहीद भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर मंत्री सुरेंद्र कुमावत, पूर्व नगर मंत्री रोहित शर्मा, देशराज सैन, मनोज चांवरिया, विद्या मंदिर आचार्य, रमेश चंद्र पुरविया, शैलेन्द्र महावर सहित अन्य उपस्तिथ रहे।