शिविर में जारी हुआ प्रमाण पत्र, परिजन ले सकेंगे लाभ
सवाई माधोपुर, 17 नवंबर। प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत पाली ग्राम पंचायत में आयेाजित शिविर में रामभरत मीना ने अपने पिता गिर्राज मीना के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। आवेदन पत्र पर कार्रवाई करते हुए उपखंड अधिकारी ने शिविर में ही ग्राम विकास अधिकारी से ई साइन के माध्यम से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाया।
मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से रामभरत को सम्पत्ति के उत्तराधिकार ,पेंशन बीमा आदि के मामलों को निपटाने और भूमि के नामान्तरण में बाधा उत्पन्न हो रही थी। शिविर प्रभारी ने मौके पर रामभरत को गिर्राज मीना का मृत्यु प्रमाण पत्र सौंपा। मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने से अब रामभरत को सम्पत्ति के उत्तराधिकार ,पेंशन बीमा और भूमि के नामान्तरण जैसे मामलों को निपटारे में समस्या का सामना नहीं करना पडेगा। रामभरत ने कहा कि ’आज मेरा काम हुआ, मै बहुत खुश हॅू।’