चादनोली की टीम रही विजेता
मलारना चौड़
मलारना डूंगर उपखंड के श्रीपुरा गांव में आयोजित हुई शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चादनोली, बामनवास की टीम रही विजेता। आयोजन समिति के बाबूलाल मीणा ने बताया की प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच चादनोली और श्रीपुरा टीमों के मध्य खेला गया जिसमें चादनोली ने श्रीपुरा ए को 3-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को स्मृति चिन्ह और 3100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया जबकि उपविजेता टीम को स्मृति चिन्ह और 2100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.