सभापति ,उपसभापति द्वारा महूकला परीक्षेत्र वार्ड संख्या 22 पंचायत समिति प्रत्याशी अंजलि गुर्जर के पक्ष में आमजन से मांगा मत एवं समर्थन
गंगापुर सिटी के आसपास स्थित ग्रामीण परीक्षेत्र में पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनावों को लेकर सभी प्रत्याशियों द्वारा प्रचार प्रसार में अपनी पुरजोर ताकत झोंकी जा रही है इसी के चलते चुनावी प्रचार की समाप्ति के अंतिम दिवस से पूर्व गंगापुर सिटी नगरपरिषद क्षेत्र के पास स्थित महूकला पंचायत समिति वार्ड संख्या 22 की प्रत्याशी अंजलि गुर्जर पुत्री दिलीप गुर्जर के चुनावी प्रचार- प्रसार जुलूस में नगरपरिषद सभापति शिवरतन गुप्ता, उपसभापति वीरेंद्र पुजारी के नेतृत्व में महूकला ग्रामीण क्षेत्र की आमजनता से हाथ जोड़कर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मत एवं समर्थन मांगा भाजपा शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के महिला- पुरुष और वयस्क युवक-युवतियों द्वारा भाजपा पर अपना विश्वास जताते हुए प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने के लिए वायदा किया गया इस अवसर पर सभापति शिवरतन गुप्ता व उपसभापति वीरेंद्र पुजारी का माला एवं साफा पहनाकर ग्रामीण क्षेत्रवासियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस अवसर पर पूर्व सरपंच हंसराज गुर्जर, दिलीप गुर्जर,मुन्ना राजपूत, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी,प्रवक्ता धनेश शर्मा,गोपाल शर्मा पार्थ एजेंसी, पार्षद योगेंद्र, गोविंद पाराशर, बबलू चौधरी ,लक्ष्मी अग्रवाल,लक्ष्मण सैनी, अभिषेक बंसल,जीतू और अन्य कई भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे
देखें विडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.