सभापति ने सब्जी मंडी में की जनसुनवाई एवं तुरन्त सफाई के निर्देश दिए – गंगापुर सिटी

सभापति ने सब्जी मंडी में की जनसुनवाई एवं तुरन्त सफाई के निर्देश दिए – गंगापुर सिटी

सभापति ने सब्जी मंडी में की जनसुनवाई एवं तुरन्त सफाई के निर्देश दिए

नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल सुबह 11:00 बजे सब्जी मंडी में जनसुनवाई के लिए पहुंचे साथ मे रामप्रकाश सफाई निरीक्षक एवं विष्णु जमादार मोजूद रहे सर्वप्रथम मण्डी के दुकानदारो ने सभापति को माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया उसके बाद मण्डी के दुकानदारों ने बताया कि गंदगी की वजह से सब्जी मंडी का बुरा हाल हो रहा है काफी समय से गंदगी फैली हुई है हम लोग काफी बार अफसरों को मौखिक रूप में बता चुके हैं लेकिन किसी ने मंडी में सफाई कराने की कोई पहल नही की हैं ईस पर सभापति ने मौके पर मोजूद सफाई निरीक्षक एवं जमादार को निर्देश देते हुए कहा कि शाम को जेसीबी, ट्रॉली एवं सफाई कर्मचारियों को लाकर पूरी मण्डी की सफाई करवाए फिर सभी दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकान पर डस्टबिन रखे अपना कचरा डस्टबिन में डाले एवं सबसे पहले हमें सार्वजनिक स्थलों को गंदा नहीं करना चाहिए और यदि ये गंदे हो गये हैं तो, हमें इसे साफ करना चाहिए क्योंकि इसके लिए हम ही जिम्मेदार हैं। इस जिम्मेदारी को सभी नागरिकों को समझने की आवश्यकता है। हमें हमारी सोच को बदलने की आवश्यकता है क्योंकि केवल इसी के द्वारा हम मंडी बाजार को स्वच्छ रख सकते हैं।

बहुत से स्वच्छता संसाधन और प्रयास तब तक अधिक प्रभावशाली नहीं होगें जब तक कि हम अपनी सोच नहीं बनाते कि, सब्जी मंडी हमारे घर की तरह है और हमें इसे स्वच्छ रखना है। यह हमारी सम्पत्ति है, न कि दूसरों की। हमें यह समझने की जरुरत है कि, शहर घर की तरह होता है, जिसमें बहुत से परिवार के लोग संयुक्त परिवार की तरह रहते हैं।

हमें यह मानना चाहिए कि, घर के अंदर की वस्तुएं हमारी अपनी सम्पत्ति हैं, और उन्हें कभी भी गंदा और खराब नहीं करना चाहिए। इसी तरह, हमें यह भी मानने की आवश्यकता है कि, घर के बाहर प्रत्येक वस्तु भी हमारी अपनी सम्पत्ति है, और उसे हमें गंदा नहीं करना चाहिए और उन्हें स्वच्छ रखना चाहिए। हम अपने शहर की बिगड़ी हुई स्थिति को सामूहिक स्वामित्व की भावना से बदल सकते हैं।

G News Portal G News Portal
67 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.