सभापति ने ली नगर परिषद् कार्मिकों की बैठक

सभापति ने ली नगर परिषद् कार्मिकों की बैठक

सभापति ने ली नगर परिषद् कार्मिकों की बैठक
गंगापुर सिटी । नगर परिषद् में नवनियुक्त सभापति ने अपने विकास कार्यों की शुरुआत करने के क्रम में सबसे पहले अपने नियत समय पर नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर शहर के विकास कार्यों पर परिचर्चा की।
सभापति ने बताया कि उन्होंने सोमवार को सबसे पहले अपने कार्यालय पहुंचकर सभी वार्ड पार्षदों से उनके वार्डों में व्याप्त समस्याओं को अपने अपने लेटरहेड पर अंकित कर कार्यालय में शीघ्र अतिशीघ्र देकर सभी समस्याओं के बारे में अवगत करवाने के लिए निर्देशित किया।साथ ही नगर परिषद् कार्यालय में कार्यरत सभी कार्मिकों को नगर परिषद् स्थित मीटिंग हाल में एक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित कर सभी कार्मिकों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सभापति शिवरतन गुप्ता के साथ शहर के उपसभापति वीरेन्द्र शर्मा उर्फ वीरू पुजारी एवं रवि गोठवाल, बबलू चैधरी, सहित कई पार्षद उपस्थित रहे। उपसभापति वीरू पुजारी ने भी अपने संबोधन में शहर के विकास की दृष्टि से सभी पार्षदों से जोश के साथ विकास से संबंधित कार्यों को धैर्य रखते हुए करने का निवेदन किया। जिससे हम सभी अच्छे कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.