सैन जी महाराज की जयंती मनाई चैथ का बरवाड़ा

सैन जी महाराज की जयंती मनाई चैथ का बरवाड़ा

सैन जी महाराज की जयंती मनाई
चैथ का बरवाड़ा 8 मई। चैथ माता मेला मैदान में स्थित अखिल भारतीय सैन समाज धर्मशाला चैथ का बरवाड़ा में कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार धर्मशाला में स्थित संत शिरोमणि श्रीसैन जी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सैन जयंती मनाई गई।
चैथ का बरवाड़ा सैन समाज नवयुवक मंडल अध्यक्ष एवं धर्मशाला अध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना महामारी एवं राज्य सरकार के जन अनुशासन पखवाड़े की पालना करते हुए धर्मशाला में फालतू भीड़ इकट्ठी ना हो, इस वास्ते एक या दो व्यक्तियों द्वारा ही मूर्ति पर माल्यार्पण कर सैन जयंती की औपचारिकताएं पूरी की गई।
सैन समाज के नवयुवक मंडल अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सैन, धर्मशाला अध्यक्ष सत्यनारायण सैन, कोषाध्यक्ष भंवर लाल सैन ने सभी सैन समाज बन्धुओं से अपील की गत वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी घर से ही संत शिरोमणि श्री सैन जी महाराज की आराधना करें एवं दीप प्रज्वलित कर कोरोना बीमारी को दूर करने की कामना करें तथा घर पर रहे, सुरक्षित रहें एवं मास्क का उपयोग जरूर करें।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.