कोरोना गाईडलाईन का उल्लंघन करने पर 58 लोगों के काटे चालान

कोरोना गाईडलाईन का उल्लंघन करने पर 58 लोगों के काटे चालान

कोरोना गाईडलाईन का उल्लंघन करने पर 58 लोगों के काटे चालान
सवाई माधोपुर, 12 जनवरी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने तथा गाइड लाइन की पालना के लिए प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाईडलाईन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर बुधवार को इंसीडेंट कमाण्डर एवं उप जिला मजिस्ट्रेट कपिल शर्मा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश गुप्ता, भरत लाल मीना, बाबूलाल पूर्विया तथा तहसील टीम में सियाराम बैरवा नायब तहसीलदार सवाई माधोपुर एवं पटवारी की संयुक्त टीम ने टोंक रोड़, बांगड कटला, चूड़ी मार्केट बजरिया में संयुक्त कार्यवाही करते हुए 58 चालान काट कर 6 हजार 900 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।
उन्होने बताया कि कोरोना गाईडलाईन का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उप जिला कलेक्टर की टीम ने 34 चालान काटकर 3 हजार 400 रूपये, तहसीलदार सवाई माधोपुर की टीम द्वारा 13 चालान काटकर 2 हजार 300 रूपये एवं नगर परिषद की टीम द्वारा 11 चालान काटकर 1200 रूपये का जुर्माना वसूला गया।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.