चम्बल परियोजना का किया उद्घाटन-वजीरपुर

चम्बल परियोजना का किया उद्घाटन-वजीरपुर

चम्बल परियोजना का किया उद्घाटन
महेन्द्र शर्मा

वजीरपुर, कस्बे में खातीपुरा रोड़ पर नव निर्मित टंकी के पास चम्बल परियोजना के समारोह के लिए गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा का लवाजमा आतिशबाजी के साथ घोड़ी पर बैठाकर मस्जिद से उद्घाटन स्थल तक डीजे के साथ बढ़े। जहाँ पर चम्बल परियोजना के पम्प पर पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता किरोड़ी लाल मीणा ने इस योजना के कार्य विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नव रत्न कोली ने वजीरपुर को चम्बल परियोजना से जोड़ने पर विधायक का आभार प्रकट करते हुए जल ही जीवन है,इससे महिलाओं को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। उन्होने कस्बे वासियों को होली, धूलेड़ी और शबेरात की शुभकामनाएं दी। विधायक रामकेश मीणा ने उद्घाटन के समारोह में वजीरपुर की समस्याओं के निराकरण की बाते विस्तार से बतलाई। जिसमें सड़क, जल और उपजिला कार्यालय में अधिकारी की समस्या का निराकरण कस्बे वासियों को राहत दी। इस अवसर पर चंबल परियोजना अधिकारी एम पी वर्मा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप मीणा, कनिष्ठ अभियंता रामकेश मीणा, बिजली विभाग के अभियंता अशोक मीणा, सहायक अभियंता सत्यनारायण मीणा, शिक्षा विभाग के सीबीईओ महेश मीणा, प्रधानाचार्य मुकेश मीणा, एडिशनल एसपी हिमान्शु शर्मा, पुलिस निरीक्षक योगेन्द्र शर्मा सहित अनेकआस पास के सरपंच शामिल रहे।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.