चमकाया कार्यालय परिसर-वज़ीरपुर

चमकाया कार्यालय परिसर-वज़ीरपुर

चमकाया कार्यालय परिसर

महेन्द्र शर्मा

वजीरपुर, उपखण्ड कार्यालय वजीरपुर की साफ सफाई करवा कर उपखण्ड अधिकारी ने नई पहल की। उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि कार्यालय के पीछे कचरा, झाड़, बबूल, टूटे पाइप गड्ढे होने से काफी गंदगी नजर आती थी। इसे साफ कराने पहल करते हुए गंदगी को साफ करवाया। जहाँ पर गड्ढे है उनको मिट्टी से भरवाया जावेगा। सफाई के पश्चात मिट्टी मंगवाई गई है। जिससे कार्यालय परिसर की सुन्दरता नजर आए। साफ सफाई सभी कार्यालयों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन कर्मचारी अभाव और अधिकारी की लापरवाही के चलते गंदगी होती है। हमने पहले अपने कार्यालय को स्वच्छ किया। इसके बाद अन्य कार्यालयों का अवलोकन किया जावेगा।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.