चंद्रप्रभू का मोक्ष कल्याणक महापर्व मनाया
सवाई माधोपुर जैन समाज लालसोट के तत्वावधान में जैन मंदिर बड़ा में देवाधिदेव 1008 अष्टम तीर्थंकर चंद्र ग्रह अरिष्ट निवारण चंद्रप्रभु भगवान का फाल्गुन शुक्ल सप्तमी को मोक्ष कल्याणक महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान प्रातः काल चंद्रप्रभु भगवान का अभिषेक वह शांति धारा कर भगवान की। वेदी पर चांदी के छत्र चढ़ाए गए। तत्पश्चात निर्वाण लाडू एवं चंद्रप्रभु विधान पूजा की गई। इस अवसर पर समाज के कमला देवी सोनी, गीता गंगवाल, संतोष सोनी, गुड्डी बेनाडा, सुनीता सोनी, पदमा गंगवाल, पुष्पा देवी पाटनी, सीमा सोनी, कनका बेनाडा, बसंत गंगवाल, पुनीत सोनी, देवेंद्र बेनाडा, सुनील पाटनी सहित समाज के अन्य महिला पुरुष मौजूद थे।