सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मुनेश पुत्र कमलेश मीना निवासी गिरधरपुरा है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
सवाई माधोपुर पुलिस लगातार साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यह गिरफ्तारी भी इसी अभियान का हिस्सा है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.