मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख 30 हजार का चैक कलेक्टर को सौंपा

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख 30 हजार का चैक कलेक्टर को सौंपा

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए
2 लाख 30 हजार का चैक कलेक्टर को सौंपा
सवाई माधोपुर 18 मई। कोरोना के आपदा काल में भामाषाह भी आगे बढकर सहयोग कर रहे है। मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सहयोग का आग्रह किया गया था। इससे प्रेरित होकर बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के कार्मिकों द्वारा एक दिन का वेतन एकत्र कर मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए राषि प्रदान की है।
बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेन्द्र प्रसाद बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष में बैंक के 92 कार्मिकों द्वारा एक दिन का वेतन राषि 2 लाख 30 हजार 473 रूपए का चैक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन को सौंपा है।
कलेक्टर ने कार्मिकों के सहयोग की प्रषंसा करते हुए कोरोना आपदा के समय सभी से बढ-चढकर सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि प्राप्त चेक को मुख्यमंत्री सहायता कोष में भिजवाया जाएगा।

G News Portal G News Portal
14 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.