छोटी बाई बौंली रेंज अध्यक्ष निर्वाचित
सवाई माधोपुर 6 अक्टूबर। राजस्थान वन विभाग श्रमिक संघ रेंज बौंली की बैठक जिलाध्यक्ष बत्तीलाल मीणा की अध्यक्षता में नर्सरी वन विभाग में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने रेंज बोली के चुनाव प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सभी सदस्यों की प्रमुख समस्या के निस्तारण को लेकर संघ द्वारा शीघ्र ही ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही रेंज अध्यक्ष के चुनाव हेतु पर्यवेक्षक सीताराम मीणा बंधा रेंज अध्यक्ष सवाई माधोपुर एवं चुनाव प्रभारी हरिशंकर गुर्जर जिला संरक्षक अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ द्वारा संपन्न करवाया गया। छोटी बाई को चुनाव अधिकारी ने रेंज अध्यक्ष बौंली के पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। रेंज अध्यक्ष सीताराम मीणा बंधा व उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष छोटी बाई का रेंज सवाई माधोपुर की तरफ से शाॅल व माला पहनाकर स्वागत किया। अनिल मीणा रेंजर, जिलाध्यक्ष बत्तीलाल मीणा, लक्ष्मीकांत जैमिनी का उपस्थित सदस्यों द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब तक 1973 का नियम वन विभाग के कर्मचारियों पर अन्य विभागों की तरह लागू नहीं होगा तब तक वन विभाग के कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान से जूझना पड़ेगा इसके लिए उच्च अधिकारियों से प्रदेश नेतृत्व लगातार प्रयासरत है।
बैठक में बुद्धन खान, प्रहलाद माली, प्रहलाद सिंह, केदार प्रसाद शर्मा, रामकरण बैरवा, घनश्याम, रामस्वरूप सैनी, लाखन सिंह, आशाराम, किशनलाल मीणा, भूपेंद्र सिंह जादौन, हीरालाल गुर्जर आदि सदस्यों ने भाग लिया।