मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया गंभीरा विद्यालय का औचक निरीक्षण, कई कार्मिक मिले अनुपस्थित
मलारना चौड़। मलारना डूंगर उपकरण में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंभीरा का सोमवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय में कई कार्मिक अनुपस्थिति पाए गए। कार्यक्रम अधिकारी समसा मोहम्मद साबिर ने बताया कि सोमवार को 10:00 बजे मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीणा, कार्यक्रम अधिकारी समसा मोहम्मद साबिर खान व अलीमुद्दीन ने विद्यालय में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 18 कार्मिकों में से सिर्फ 3 कार्मिक उपस्थित थे तथा अन्य कार्मिक बिना सूचना के विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए। इन सभी कार्मिकों का 8 मार्च का वेतन रोकने के आदेश पारित किए गए एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। वही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बौंली को निर्देशित किया गया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंभीरा सघन जांच कर रिपोर्ट तीन दिवस में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया, विद्यालय को सैनिटाइज भी नहीं किया गया। एसओपी की पालना सुनिश्चित नहीं की गई। वही विद्यार्थियों के पास मास्क नहीं थे तथा शिक्षकों के विद्यालय समय पर नहीं पहुंचने से विद्यार्थी इधर-उधर घूमते पाए गये। इस पर घोर लापरवाही हेतु प्रधानाचार्य को नोटिस देकर पाबंद किया गया एवं विद्यालय की सघन जांच करवाने के आदेश दिए गए।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.