तहसील कार्यालय एवं पटवार घर का प्रमुख शासन सचिव राजस्व आनंद कुमार ने किया औचक निरीक्षण

तहसील कार्यालय एवं पटवार घर का प्रमुख शासन सचिव राजस्व आनंद कुमार ने किया औचक निरीक्षण

तहसील कार्यालय एवं पटवार घर का प्रमुख शासन सचिव राजस्व आनंद कुमार ने किया औचक निरीक्षण
मॉडर्न रेकार्ड रूम एवं ऑनलाइन सेवाओं के संबंध में लिया फीडबेक
सवाई माधोपुर, 1 जुलाई। राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनन्द कुमार ने गुरूवार को तहसील कार्यालय सवाई माधोपुर एवं ठींगला के पटवार घर पहुुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय मे मॉडर्न रेकार्ड रूम का जायजा लिया तथा राजस्व रेकार्ड को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए मॉडर्न रेकार्ड रूम की व्यवस्थाओं को देखा। मॉडर्न रेकार्ड रूम के सीसीटीवी से जुडे होने तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में तहसीलदार एवं मौजूद कार्मिकों से सवाल जवाब किए। प्रमुख शासन सचिव राजस्व ने तहसील मंे ऑनलाइन रेकार्ड संधारण तथा डिजिटल इंडिया लेंड रेकार्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मॉडर्नाइजेशन के कार्य पर नियुक्त कार्मिक से तरमीम एवं अन्य रेकार्ड के संबंध में सवाल जवाब किए। इसके बाद तहसील कार्यालय में अपने प्रमाण पत्र संबंधी कार्य के लिए आए लोगों से संवाद किया तथा उन्हें राजस्व संबंधी कार्याे में कोई परेशानी तो नहीं होती है के संबध में फीडबेक प्राप्त किया। लोगों से ऑनलाइन प्रमाण पत्र, जमाबंदी आदि मिलने के संबंध में भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ठींगला स्थित पटवार घर पहुंचकर पटवारी से रेकार्ड मॉडर्नाइजेशन के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव के साथ जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा भी मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.