चिरंजीलाल को अनुदान पर मिला पौध संरक्षण उपकरण
सवाई माधोपुर, 29 अक्टूबर। प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत सवाई माधोपुर की छारोदा पंचायत में आयोजित शिविर कृषक चिरंजीलाल के लिए सुकूनभरा रहा। शिविर में आवेदन करने पर चिरंजीलाल को पचास प्रतिशत अनुदान पर पौध संरक्षण उपकरण उपलब्ध करवाया गया। शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा ने बताया कि चिरंजीलाल के आवेदन पर कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए लाभार्थी को अनुदान पर उपकरण उपलब्ध करवाया। उपकरण प्राप्त करने पर लाभार्थी ने शिविर के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि आज मेरा काम हुआ मै खुश हूं।