जिलेभर में धूमधाम से मनाया क्रिसमस का पर्व

जिलेभर में धूमधाम से मनाया क्रिसमस का पर्व

जिलेभर में धूमधाम से मनाया क्रिसमस का पर्व
सवाई माधोपुर 25 दिसम्बर। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का पर्व क्रिसमस शुक्रवार को जिले में भी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर ईसाई धर्मावलंबियों ने घरो व गिरिजाघरों में प्रभु यीशु की झांकिया सजाई। गिरिजाघरो में सुबह से ही प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया जो दिनभर चलता रहा।
इस अवसर पर इसाई धर्मावलम्बी गिरिजाघरो में पहुंचे और प्रभु यीशु से प्रार्थना की। सभीं ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इधर, बाल मंदिर कॉलोनी स्थित चर्च में सुबह दस से साढ़े 11 बजे तक जॉनीभाई व रूपिन्दर विक्कर के नेतृत्व में बाइबिल का पाठ किया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की पालना की गई। कार्यक्रम के बाद केक का वितरण किया।
कोरोना के चलते पहली बार समाज के लोगों ने गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना सहित अन्य कार्यक्रम की बजाय घरों में ही प्रभु यीशू की आराधना की। वहीं प्रभू के बताए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बच्चो ने विभिन्न भाषाओं में कैरल्स गाए और केक काटकर क्रिसमस की खुशियां मनाई। इस दौरान समाज के लोगों ने प्रभू यीशू से कोरोना महामारी जैसी बीमारी को जड़ सहित समाप्त करने की प्रार्थना की।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.