चौथ का बरवाड़ा में खुलेगा सिविल न्यायालय

चौथ का बरवाड़ा में खुलेगा सिविल न्यायालय

चौथ का बरवाड़ा में खुलेगा सिविल न्यायालय
सवाई माधोपुर 1 जुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा में राज्य बजट वर्ष 2021-22, बजट पर बहस तथा वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान की गई घोषणाआंे के क्रम में राज्य में 8 नए न्यायालय शीघ्र खोले जाएंगे। गहलोत ने इसके लिए इन नवीन न्यायालयों को मय स्टाफ खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार गहलोत ने टोंक जिले के टोडारायसिंह मंे सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में क्रमोन्नत करने तथा बांसवाड़ा जिले के आनन्दपुरी, सवाईमाधोपुर के चैथ का बरवाड़ा और भरतपुर के उच्चैन में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
इसी प्रकार, नागौर जिले के कुचामनसिटी एवं लाडनूं, टोंक के निवाई तथा जयपुर महानगर प्रथम के बस्सी में अपर जिला न्यायाधीश न्यायालय खोलने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विभिन्न श्रेणी के कुल 62 मेें से 48 न्यायालयों की स्थापना के लिए पहले ही अधिसूचनाएं जारी की जा चुकी हंै। इस निर्णय से पक्षकारों को स्थानीय स्तर पर ही न्याय मिलने में आसानी होगी तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाया जा सकेगा।

G News Portal G News Portal
14 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.