सवाई माधोपुर – गंगापुर सिटी में मृत मवेशी की खाल रखने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, पत्थरबाजी।
जिले के गंगापुर सिटी में आज जमा मस्जिद के पास,कसाई मोहल्ले में मृत जानवरों की खाल को एक गोदाम में रखने से दो पक्षो में विवाद उत्पन्न हो गया। दरअसल इस गोदाम में मृत जानवरों की खाल रखी जाती है जिससे आस पास के लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है।लोगों ने पहले भी इसकी शिकायत नगर परिषद व अन्य उच्च अधिकारियों से भी कर रखी थी।आज इस मामले ने विवाद का रूप ले लिया और देखते ही देखते भिड़ंत पत्थरबाजी में तब्दील हो गई ।सूचना मिलने के साथ ही उदेई मोड़ थाना पुलिस मय जाब्ते के मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू किया। थानाधिकारी गंभीर कसाना से मिली जानकारी अनुसार खटीक मोहल्ले में कुछ लोग मृत मवेशी की खालो का भंडारण करते हैं जिससे आसपास दुर्गंध फैलती है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद में शिकायत की। शिकायत करने के बाद नगर परिषद की टीम मौके की जांच के लिए खटीक मोहल्ले में पहुंची। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और एक पक्ष ने जबरदस्त पत्थरबाजी शुरू कर दी। लोगों ने जैसे तैसे भाग भाग कर अपनी जान बचाई ।पुलिस ने पहुंचकर स्थिति पर कंट्रोल किया।पोलिसउपाधीक्षक कालूराम मीणा भी मौके पर पहुंचे और मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है।
देखे वीडियो https://youtu.be/qMKsuVnan9w
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.