बाघ परियोजना क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान – सवाई माधोपुर

बाघ परियोजना क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान – सवाई माधोपुर

बाघ परियोजना क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान
सवाई माधोपुर 4 जुलाई। पथिक लोक सेवा समिति के द्वारा प्रत्येक रविवार को रणथम्भोर बाघ परियोजना क्षेत्र में अलग – अलग धार्मिक स्थलों पर रणथम्भोर स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया जाता है। जागरूकता अभियान के अंतर्गत रणथम्भोर बाघ परियोजना की तालेड़ा रेंज स्थित कठुली भेरूजी मंदिर पर रणथम्भौर स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया गया।
संस्था सचिव मुकेश सीट ने बताया कि कठुली भेरूजी मंदिर पर जयपुर, भरतपुर व मध्यप्रदेश व अन्य कई स्थानों के श्रद्धालु उपस्थित थे। श्रद्धालू प्रत्येक शनिवार को मंदिर दर्शन करने आते है रात में मंदिर पर रुकते है और रविवार को यहाँ से प्रातःकाल में निकल जाते है।
संस्था के सदस्य राजेश बैरवा व भारती राही ने उपस्थित श्रद्धालुओं और आस पास के ग्रामीणों व मंदिर पुजारी को मंदिर परिसर व आस पास में पॉलीथिन व प्लास्टिक बोतलों को यहां वहां ना फेंकने का संकल्प दिलवाया और मंदिर पुजारी को मंदिर परिसर में कचरा पात्र लगा कर फेंके गए प्लासिटक बोतलो ओर पॉलीथिन के कचरे को इकट्ठा कर के कचरा पात्र में डाल कर नष्ट करने के लिए समझाया।
अभियान में उपस्थित तालेड़ा रेंज के रेंजर रामखिलाड़ी मीना ने लोगो को जागरूक करते हुऐ बताया कि वन्यजीवो द्वारा प्लास्टिक कचरे को खाने से उनकी मौते हो जाती है जिससे हमारे रणथम्भोर अभयारण्य व वन्यजीवो को नुकसान होता है। जिसके लिए उपस्थित लोगों को जागरूक किया ओर प्लास्टिक कचरा ना फैलाने ओर कपड़े के थैले को उपयोग में लेने का संकल्प दिलवाया।
साथ ही संस्था सचिव मुकेश सीट ने मंदिर परिसर में उपस्थित लोगो को घर घर ओषधि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इस वर्षो ऋतु में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर मे राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त ओषधिय पौधे लगा कर व साथ ही छायादार पौधे को लगाकर उनकी देखभाल करने का भी संकल्प दिलवाया।
अभियान में संस्था सदस्य सीताराम गुर्जर, दीपा शर्मा, स्वाति श्रीमाल व तालेड़ा रेंज के वनकर्मी हनुमान गुर्जर, कमलेश मिरोठा व स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।

G News Portal G News Portal
14 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.