चौथ माता सरोवर पर सफाई अभियान जारी

चौथ माता सरोवर पर सफाई अभियान जारी

स्वच्छ बरवाड़ा मिशन
चौथ माता सरोवर पर सफाई अभियान जारी
चौथ का बरवाड़ा 3 जनवरी। स्वच्छ बरवाड़ा मिशन के तहत पांचवे हफ्ते भी चैथ माता सरोवर क्षेत्र में प्लास्टिक, पॉलिथीन आदि इक्कठी कर साफ सफाई की गई। मिशन से जुड़े अधिवक्ता कपिल देव महावर ने बताया की हमारी टीम पिछले 16 माह से लगातार बरवाड़ा क्षेत्र को प्लास्टिक व पॉलिथीन मुक्त करने और स्वच्छ बनाने को लेकर अग्रसर है। जिसके तहत हर सप्ताह एक स्थान तय कर वहा की साफ सफाई जाती है तथा लोगो को प्लास्टिक के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया जाता है। युवा टीम पिछले चार हफ्ते से इसी सरोवर पर सफाई अभियान चलाये हुए है।
इस अवसर पर कपिल देव महावर, अनेंद्र सिंह आमेरा, विमल सैनी, विनोद सैनी, शकील मंसूरी, सोनू निर्मल धाकड़, अरुण शर्मा, विमल प्रजापत, राहुल सैनी, रिंकू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने मिलकर प्लास्टिक और अपशिष्ट हटाकर सरोवर को साफ किया।

G News Portal G News Portal
14 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.