मालगोदाम पर चल रहा सफ़ाई अभियान – गंगापुर सिटी 

मालगोदाम पर चल रहा सफ़ाई अभियान – गंगापुर सिटी 

मालगोदाम पर चल रहा सफ़ाई अभियान – गंगापुर सिटी
शहर में इन दिनों सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा जगह जगह पर सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है विगत तीन दिनों से मालगोदाम से लाइन के बगल में सफ़ाई अभियान चल रहा है इसमें अब तक 75 ट्रॉली के लगभग कचरा निकालकर शहर से बाहर फिकवाया जा चुका है सभापति ने बताया कि मालगोदाम से लेकर लाइन के बगल बगल करौली फाटक तक सफ़ाई करवाई जाएगी भविष्य में इस जगह पर रोड निकालकर सीधा करौली रोड से जोड़ा जाएगा जिससे बाजार में जो जाम लगता हैं कुछ हद तक कम हो जायेगा एवं करौली रोड पर जाने वाले यात्रियों को आसान भी रहेगा और समय भी कम खर्च होगा इससे शहर के सौंदर्य मे चार चांद लगेंगे और शहर के स्वरूप में निखार आएगा इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए सभापति ने बताया कि आसपास के वातावरण साफ सुथरा हो तो किसे अच्छा नहीं लगता है हर जगह हर कोना आस पास का स्वच्छ और साफ हो ऐसी जगह सबको ही भाती है और इसमें नगर परिषद और स्वच्छता कर्मी का बहुत बड़ा योगदान रहता है वह तो अपनी तरफ से पूरा योगदान देते हैं परंतु इसके बावजूद कुछ लोग गंदगी और कचरा करने से बाज नहीं आते हैं वह भी इंसान ही है आखिर कितना साफ करेंगे इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास की साफ रखने की जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी ताकि साफ-सफाई से हम स्वस्थ रहें और हमारा वातावरण भी स्वच्छ रहे।
इस मौके पर वार्ड नंबर 29 के पार्षद कृष्ण कुमार झाम, गिरधारी लाल गुप्ता, बजरंग लाल गुप्ता, सुरेश चंद्र, विनीत सिंघल एवं स्थानीय लोग मोजूद रहे

G News Portal G News Portal
40 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.