बजरिया सब्जी मंडी में कल चलेगा सफाई अभियान – विधायक दानिश अबरार

बजरिया सब्जी मंडी में कल चलेगा सफाई अभियान – विधायक दानिश अबरार

बजरिया सब्जी मंडी में कल चलेगा सफाई अभियान
सवाई माधोपुर 18 अक्टूबर। स्थानीय विधायक दानिश अबरार ने जिला मुख्यालय पर बजरिया स्थित सब्जी मंडी पहुंचकर सफाई सहित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों, फल व सब्जी विक्रेताओं के साथ ही ग्राहकों से चर्चा की। सभी ने मंडी में जाम, गंदगी व आवारा मवेशियों की समस्या से अवगत कराया। इस पर विधायक ने नगर परिषद आयुक्त को बुधवार को सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
सब्जी मंडी के निरीक्षण के दौरान नगर परिषद आयुक्त, मानटाउन थानाधिकारी, नगर परिषद सभापति विमल महावर, उपसभापति अली मोहम्मद व पार्षद भी मौजूद थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सब्जी मंडी रोड़ 80 फीट है, लेकिन इसके बावजूद इस रोड से पैदल निकलना मुश्किल है। इस दौरान विधायक ने बताया कि किसी भी थड़ी वाले को बेरोजगार नहीं किया जाएगा।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.