मॉल गोदाम पर सफाई करवाई
नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा शहर की सफ़ाई पर इन दिनों जोर दिया जा रहा है वार्ड नंबर 29 के पार्षद कृष्ण कुमार झाम ने बताया कि 14 अगस्त को मेरे वार्ड नंबर 29 मे सभापति जन सुनवाई के लिए आए थे स्थानीय लोगों ने सभापति को बताया कि हमारे वार्ड के पीछे रेल्वे की जमीन पर कचरा पड़ा हुआ है जिसके कारण हमारे घर के आगे बरसात का पानी भर जाता है ईस पर सभापति ने आश्वासन दिया था कि आपकी इस समस्या का समाधान जल्द होगा ईस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभापति ने आज 2 जेसीबी एवं 5 ट्रैक्टर ट्राली भेजी जिन्होंने साफ सफ़ाई कर 30 ट्रॉली के लग भग कचरा शहर से बाहर निकाला
सभापति ने बताया कि एक बहुत पुरानी कहावत है कि “स्वच्छता, भक्ति से भी बढ़कर है”। यह जॉन वैस्ले द्वारा बिल्कुल सही कहा गया है। सबसे पहले हमें सार्वजनिक स्थलों को गंदा नहीं करना चाहिए और यदि ये गंदे हो गये हैं तो, हमें इसे साफ करना चाहिए क्योंकि इसके लिए हम ही जिम्मेदार हैं। इस जिम्मेदारी को सभी शहर के नागरिकों को समझने की आवश्यकता है। हमें हमारी सोच को बदलने की आवश्यकता है क्योंकि केवल इसी के द्वारा हम शहर को स्वच्छ रख सकते हैं। यह बात सच है कि हर बच्चे को अपने घर में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाता है, पर हमें इसका पालन केवल घर तक सीमित नहीं रखना चाहिये। हमें अपने आस-पास के पर्यावरण और देश के हित में भी स्वच्छता का उपयोग करना चाहिये। साफ सफ़ाई के लिए हमे चाहिए की हम अपने घर का कचरा इधर उधर ना डाले घर में ही कूड़ादान बना ले उसी मे घर का कचरा डाले एवं कूड़ेदान के कचरे को ऑटोडीपर मे डाले
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.