ऐतिहासिक बावड़ी में की सफाई  – चौथ का बरवाड़ा

ऐतिहासिक बावड़ी में की सफाई – चौथ का बरवाड़ा

ऐतिहासिक बावड़ी में की सफाई
चौथ का बरवाड़ा 11 जुलाई। म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन के कार्यक्रम जल शक्ति अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम बावड़ी पाड़ा में स्थित ऐतिहासिक बावड़ी पर रखा गया।
करीब तीन घंटे में सभी सदस्यों की मेहनत से सीढीयों व पानी में से प्लास्टिक व अन्य अपशिस्ट को साफ किया गया। सीढीयों पर अनावश्यक ईंट पत्थर व मलबा पड़ा हुवा था। उसको एक जगह किया इस दौरान सभी की मेहनत से बावड़ी काफी साफ सुथरी लगने लगी व आस पास रहने वाले मोहल्ले वासियों को कचरा ना फैलाने व प्लास्टिक के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया। साथ ही साथ पंचायत प्रशासन से इकठ्ठा किए कचरे व मलबे को उठाने का आग्रह किया गया जिस पर जल्दी ही मलबा उठाने का प्रशासन ने भरोसा दिया है।
कार्यक्रम में शकील मंसूरी, विमल सैनी, रमाकांत वर्मा, सुरेंद्र कुमावत, अमित कश्यप, रिंकू सैनी, सुनिल मालियाँ, अरुण शर्मा, विमल प्रजापत, कबीर खान, नरेन्द्र शर्मा, पम्मी व अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
92 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.