स्वच्छ बरवाड़ा मिशन के तहत की सरोवर क्षेत्र में सफाई

स्वच्छ बरवाड़ा मिशन के तहत की सरोवर क्षेत्र में सफाई

स्वच्छ बरवाड़ा मिशन के तहत की सरोवर क्षेत्र में सफाई
चैथ का बरवाड़ा 27 दिसम्बर। स्वच्छ बरवाड़ा मिशन के उद्देश्य समग्र सफाई को ध्यान मे रखते हुए सफाई अभियान के तहत चैथ माता सरोवर क्षेत्र में प्लास्टिक पॉलिथीन, शराब की बोतलें आदि इक्कठी कर साफ सफाई की गई।मिशन से जुड़े विनोद कुमार सैनी ने बताया की हमारी टीम पिछले 15 माह से लगातार बरवाड़ा क्षेत्र को प्लास्टिक व पॉलिथीन मुक्त करने और स्वच्छ बनाने को लेकर अग्रसर है। जिसके तहत हर सप्ताह एक स्थान तय कर वहाँ की साफ सफाई जाती है तथा लोगो को प्लास्टिक के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया जाता है। युवा टीम पिछले चार हफ्ते से इसी सरोवर पर सफाई अभियान चलाये हुए है।
इस अवसर पर कपिल देव महावर, विमल प्रजापति, अनेंद्र सिंह आमेरा, विमल सैनी, विनोद सैनी, महेंद्र कुमार वर्मा, शकील मंसूरी, मुकेश सैनी, सोनू निर्मल धाकड़, अरुण शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने मिलकर लगभग 10 कट्टे प्लास्टिक और अपशिष्ट हटाकर सरोवर को साफ किया।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.