शिक्षकों को दिलवाई स्वच्छता शपथ – खण्डार

शिक्षकों को दिलवाई स्वच्छता शपथ – खण्डार

शिक्षकों को दिलवाई स्वच्छता शपथ
खण्डार 12 अगस्त। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय सवाई माधोपुर के तहत स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है।
एलवाईवी चंद्र प्रकाश शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडार विद्यालय में शिक्षको को स्वच्छता शपथ दिलाई और सप्ताह में 2 घंटे का श्रमदान करने की शपथ ली। इसके बाद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय परिसर की सफाई की। स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रवि सैनी व द्वितीय स्थान विष्णु गुप्ता ने प्राप्त किया।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.