वस्त्र वितरण कार्यक्रम

वस्त्र वितरण कार्यक्रम

वस्त्र वितरण कार्यक्रम

सवाई माधोपुर 18 फरवरी 2021

दौसा सांसद जसकोर मीणा के सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित शबरी फार्म हाउस पर आज फीडिंग हेड्स व समेंदा संस्था द्वारा गरीब एंव जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क वस्त्र वितरण किये गए । इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में दौसा सांसद जसकोर मीणा व उनकी बेटी अर्चना मीणा सहित संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे । दौसा सांसद जसकोर मीणा ने बताया कि जयपुर की दोनों संस्थाओं द्वारा लगातार गरीब एंव जरूरतमंद बच्चो को निशुल्क रूप से कपड़े बांटे जाते है । इसी कड़ी में आज शबरी फार्म हाउस पर क्षेत्र के जरुरतमंद एंव गरीब परिवारों के बच्चो को निशुल्क रूप से कपड़े बांटे गए है । सांसद जसकोर मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र की आंगनबाड़ियों सहित क्षेत्र के जरूरतमंद गरीब परिवारों के करीब एक हजार बच्चो को बुलाने का लक्ष्य रखा गया था ।जिनमें से करीब 600 बच्चे कार्यक्रम में पहुंचे है जिन्हें संस्था द्वारा निशुल्क रूप से कपड़े दिए गए है । उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी दोनों संस्थाओं द्वारा इस तरह के कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.