संकुल स्तरीय आईसीटी कार्यशाला

संकुल स्तरीय आईसीटी कार्यशाला

संकुल स्तरीय आईसीटी कार्यशाला
सवाई माधोपुर 27 जून। माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन में 26 जून को संकुल स्तर की आईसीटी का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शर्मा ने सभी आचार्य प्रधानाचार्य को वर्तमान समय में ऑनलाइन शिक्षण के महत्व व नई शिक्षा नीति के बारे में बताया। तत्पश्चात जिला आईसीटी प्रमुख दामोदर प्रसाद शर्मा एवं सह प्रमुख दीनदयाल शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। संकुल प्रमुख गिर्राज प्रसाद शर्मा द्वारा संकुल के सभी आचार्यों को नियमित रूप से तकनीकी शिक्षा के अभ्यास हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर संकुल के प्रधानाचार्य अमर सिंह पूर्विया, हंसराज वैष्णव, सुमन श्रीमाल, महेंद्र कुमार जैन, कन्हैया लाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरेकृष्ण शर्मा द्वारा किया गया।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.