शीतलहर ने बढ़ाया ठण्ड का प्रकोप

शीतलहर ने बढ़ाया ठण्ड का प्रकोप

मौसम के तेवर हुऐ तीखे
शीतलहर ने बढ़ाया ठण्ड का प्रकोप
सवाई माधोपुर । तेज सर्दी से दो दिन राहत मिलने के साथ ही रविवार रात से ही मौसम के तेवर बदले हुऐ दिखाई दिये। रात भर चली शीतलहर के चलते जिले भर में ठण्ड का प्रकोप बढ़ता हुआ नजर आया।
सोमवार को सुबह तापमान में अचानक तेज गिरावट के कारण हर कोई ठिठुरता नजर आया। सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रैंगते हुऐ नजर आये। दुपहिया वाहनों पर तो लोग रैन कोट पहन कर चलते हुऐ नजर आये। तेज ठण्ड के कारण लोग दिन भर अलाव जलाकर तापते नजर आये। हालांकि दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन होने से लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन शाम होने के साथ ही कड़ाके की ठण्ड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।
खंडार क्षेत्र में भी पिछले दिनों हुई वर्षा के बाद अब कुछ दिनों से चल रही हवाओं के साथ शीत लहर एवं ठंड के तीखे तेवर नजर आये। सभी जगहों पर कोहरे की चादर भी चल रही है। इस मौसम परिवर्तन से स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है।
स्थानीय किसानों ने एवं किसान संघ मीडिया प्रभारी ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि हल्की बारिश और अब कोहरे से सरसों, गेहूं आदि कई फसलों में फायदा होने की उम्मीद है। लेकिन चने की फसल के लिए नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। इस तरह कुछ किसानों के चेहरों पर खुशी तो कुछ पर गम की लकीरें भी दिखाई दे रही हैं।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.