कलेक्टर ने किया रवांजना चौड शिविर का औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया रवांजना चौड शिविर का औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया रवांजना चौड शिविर का औचक निरीक्षण
प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविरों का आयोजन
लोगों की समस्याओं का हुआ मौके पर ही समाधान
सवाई माधोपुर 11 अक्टूबर। गांव प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत सोमवार को जिले में तहसील सवाई माधोपुर के रवांजना चौड़, बोली की थडोली, मलारना डूंगर की पीलवा नदी, गंगापुर तहसील की महू कलां, वजीरपुर की पावटा एवं बामनवास की डूंगरपट्टी ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन हुआ। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सवाई माधोपुर तहसील के रवांजना चौड शिविर का औचक निरीक्षण कर लोगों से संवाद किया।
उन्होंने शिविर में प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचकर किए जा रहे कार्याे की जानकारी ली तथा लाभार्थियों से संवाद किया। कलेक्टर ने पंचायत राज विभाग की स्टॉल पर किए जा रहे कार्याे के संबंध में लाभार्थियों से बात की तथा होेने वाले कार्याे के संबंध में फीडबेक लिया।
कलेक्टर ने इस मौके पर पट्टा, जॉब कार्ड एवं पैंशन स्वीकृति आदेशों का लाभार्थियों को वितरण किया। इसी प्रकार उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जागरूक करते हुए योजना में सभी परिवारों को पंजीयन करवाकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डीएपी के स्थान पर किसानों को एसएसपी एवं एनपीके खाद का उपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों ने अपने अपने विभाग की संचालित येाजनाओं की जानकारी दी।
जिले में सोमवार को आयोजित शिविरों में 22 विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। मलारना डूंगर के पीलवा नदी में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई एसडीएम के निर्देश में हुई। उपखंड अधिकारी योगेश कुमार ने पंचायत द्वारा जारी किए गए पट्टों का वितरण किया। इसी प्रकार पंचायत समिति बौंली के थडोली शिविर में उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीना, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी। बामनवास के डूंगर पट्टी एवं गंगापुर के महूं कलां, सवाई माधोपुर के रवांजना चौड में उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने शिविर में आकर योजनाओं का लाभ लिया। शिविर में पट्टा वितरण, रेकार्ड में नाम शुद्धि, मृदा कार्ड, जॉब कार्ड जारी करने के साथ ही रोडवेज के स्मार्ट कार्ड बनाए गए। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा पैंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए। शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। अन्य बीमारियों के लिए मरीजों को निशुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। शिविर में बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविरों में महिलाओं की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन, सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई। बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया। फव्वारा सिंचाई संयत्र और ड्रिप सिंचाई संयत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। खराब पडे हैंडपम्पों की मरम्मत की गई।
शिविरों में सेल्फी पॉइंट का रहा क्रेजः प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आयोजित सभी शिविरों में ग्रामीणों में सेल्फी के लिये बडा उत्साह रहा। बडी संख्या में ग्रामीणों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुजस, जन घोषणा पत्र और फ्लैगशिप योजनाओं का फोल्डर प्राप्त किया। जिन लोगों के शिविर में मौके पर काम हो गये, लगभग सभी ने सीएम सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। इस प्वांइट पर क्यू आर कोड भी दर्शित है। स्कैनर एप पर इस कोड को स्कैन करने पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को टैग कर अपलोड कर सकते हैं।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.