कलेक्टर ने जनसुनवाई कर सुनी लोगो की समस्याएं
सवाई माधोपुर, 30 दिसंबर। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने गंगापुर सिटी एवं वजीपुर में अधिकारियों की बैठक के बाद जनसुनवाई कर लोगो की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील होकर लोगो की समस्याओं का समाधान करें। लोगो ने कलेक्टर को पानी की समस्या, मण्डी समिति द्वारा बनाये गये रोड पर अतिक्रमण, पांचना बांध के पानी को सिंचाई के लिये खोलने, चम्बल पेयजल परियोजना में पानी सप्लाई बढाने के साथ कई सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत समस्याएं रखी। कलेक्टर ने लोगो समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
देखे वीडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.