कलेक्टर ने किया ईवीएम के प्रथम स्तरीय जांच कार्य का निरीक्षण – सवाई माधोपुर

कलेक्टर ने किया ईवीएम के प्रथम स्तरीय जांच कार्य का निरीक्षण – सवाई माधोपुर

कलेक्टर ने किया ईवीएम के प्रथम स्तरीय जांच कार्य का निरीक्षण
कार्य को तीन दिवस में पूर्ण करने के दिए निर्देश
सवाई माधोपुर, 11 अगस्त। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने पंचायत राज (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य) चुनाव 2021 के कार्य के लिए तैयार की जा रही ईवीएम के प्रथम स्तरीय जांच कार्य का निरीक्षण किया तथा तीन दिवस में प्रथम स्तरीय जांच कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बुधवार को दोपहर एक बजे राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय कन्या छात्रावास परिसर में की जा रही ईवीएम के प्रथम स्तरीय जांच कार्य को देखा। उन्होंने जांच प्रक्रिया के संबंध में कार्मिकों से सवाल जवाब कर जानकारी ली। इसके बाद कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के निकट ईवीएम वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर इलेक्शन के शाखा प्रभारी हनुमान जैन से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने ईवीएम की तैयारी एवं प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.