कलेक्टर ने किया अमरगढ़ पीएचसी के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया अमरगढ़ पीएचसी के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया अमरगढ़ पीएचसी के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण
सवाई माधोपुर , 30 दिसंबर। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ के बनाये जा रहे नवीन भवन का निरीक्षण किया। संबंधित ठेकेदार को शीघ्र कार्य पूरा कर भवन को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भवन में बिजली का कार्य, चारदीवारी आदि को पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर उन्होंने ब्लॉक सीएमएचओ से कार्य के संबंध में जानकारी ली।


इसी प्रकार कलेक्टर ने डिबस्या रोड पर गंगापुर सिटी के उप जिला अस्पताल के लिए आवंटित किये गए स्थान का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने एडीएम, बीसीएमओ, पीएमओ से सवाल जवाब कर जानकारी ली।

कलेक्टर ने डिबस्या रोड पर बस स्टैंड के आवंटित की जाने वाली जगह का भी जायजा लिया। उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों से भी वार्ता की।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.