यश दिव्यांग संस्थान में बालकों से मिले कलेक्टर
किया बालकों के साथ संवाद
सवाई माधोपुर, 19 जनवरी। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन मंगलवार को रणथंभौर रोड स्थित यश दिव्यांग संस्थान पहुंचे तथा यहां रह रहे बालकों से संवाद किया। सवाई माधोपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर यश दिव्यांग संस्थान के बालकों को मिठाई भी खिलाई।
कलेक्टर ने यहां के बालकों से संवाद कर बालकों का हौंसला बढाया तथा बालकों की सार संभाल एवं शिक्षा के संबंध में संस्थान के कार्मिकों से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने बालकों की शिक्षण व्यवस्था एवं अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर बालक कलेक्टर के हाथ से मिठाई खाकर एवं सवाल जवाब कर प्रसन्न नजर आए।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.