कलेक्टर ने स्कूल पहुंचकर किया बालकों से संवाद, स्कूल संचालन में एसओपी की पालना एवं जरूरी सुरक्षा उपायांे के संबंध में दिया संबलन
कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों से संवाद कर बालक नजर आए उत्साहित
सवाई माधोपुर, 18 जनवरी। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार लंबे अंतराल के बाद सोमवार को जिले में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय खुल गए। विद्यालयों में बालकों को संबलन प्रदान करने तथा एसओपी की पालना के साथ विद्यालयों के संचालन का निरीक्षण करने के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, एडीएम सूरज सिंह नेगी, सभी उपखंड अधिकारी विद्यालय पहुंचे।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन सुबह 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 72 सीढी सवाई माधोपुर पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में एसओपी की पालना की जांच की। वहीं विद्यालय की कक्षा 12 एवं 11 के बालक बालिकाओं से संवाद कर लंबे अंतराल के बाद विद्यालय खुलने के संबंध में कैसा महसूस हो रहे है की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने विद्यालय के बालकों से इस अंतराल में विद्यालय द्वारा करवाए जा रहे ऑनलाइन शिक्षण एवं गृहकार्य के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों का गृह कार्य भी देखा। कलेक्टर ने विद्यालय में सेनिटाइजेशन की व्यवस्था, मास्क लगाने तथा अन्य प्रोटोकॉल की पालना की जांच की। स्कूल आने वाले विद्यार्थियों से अभिभावकों के सहमति पत्र प्राप्त करने की जांच भी की।

कलेक्टर से संवाद कर गद्गद् दिखे विद्यार्थी:- विद्यालय रि ओपन होने के पहले दिन ही कलेक्टर से संवाद कर विद्यार्थी गद्गद् नजर आए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनकी रूचि तथा विद्यालय में पहले दिन का अनुभव भी पूछा। विद्यार्थियों ने भी कलेक्टर को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके सवालों के जवाब बेबाकी से दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से शिक्षण संबंधी सवाल जवाब भी किए, जिनका विद्यार्थियों ने जवाब दिया। कलेक्टर ने बच्चों के शिक्षण का स्तर, विद्यालय की व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल व एसओपी की पालना की सराहना की। प्रधानाचार्य नीरज कुमार भास्कर ने विद्यालय में भामाशाहों द्वारा दिए सहयोग के बारे में बताया।

बालिका विद्यालय का भी किया निरीक्षण:– कलेक्टर ने 11 बजकर 35 मिनट पर राजकीय बाउमावि सवाई माधोपुर का भी निरीक्षण किया। यहां बालिकाओं की सृजनात्मकता देखकर कलेक्टर प्रसन्न नजर आए। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा। कलेक्टर ने प्रधानाचार्य नीरू गोयल की एसओपी एवं प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विद्यालय व्यवस्थाओं की सराहना की। इसी प्रकार उपखंड अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विद्यालयों का निरीक्षण कर संबलन प्रदान किया।

No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.