कलेक्टर ने देखी सामान्य चिकित्सालय एवं इंदिरा रसोई की व्यवस्थाएं

कलेक्टर ने देखी सामान्य चिकित्सालय एवं इंदिरा रसोई की व्यवस्थाएं

कलेक्टर ने देखी सामान्य चिकित्सालय एवं इंदिरा रसोई की व्यवस्थाएं
सवाई माधोपुर 12 फरवरी। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन ने शुक्रवार को सवाई माधोपुर में मेडिकल काॅलेज के लिए चिन्हित स्थान, सामान्य चिकित्सालय एवं इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने आलनपुर में मेडिकल काॅलेज के लिए प्रस्तावित स्थान पर पहुुंचकर जायजा लिया। इसी प्रकार सामान्य चिकित्सालय में प्रस्तावित 200 बेड के वार्ड निर्माण के लिए स्थान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मेडिकल काॅलेज के संबंध में अब तक हुई प्रगति की जानकारी भी पीएमओ से ली।
कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय में चिकित्सा व्यवस्था, निषुल्क जांच एवं दवा की व्यवस्था, वार्ड में मरीजों के लिए सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। इसके बाद कलेक्टर ने अस्पताल के पास संचालित इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया। यहां रसाई में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली तथा लाभार्थियों से फीडबेक लिया। कलेक्टर ने स्काउट मैदान के निकट भूमि का भी अवलोकन किया। इसके बाद कलेक्टर ने आईओसी की भूमि को भी देखा। कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय की व्यवस्थाआंे के संबंध में पीएमओ से फीडबेक प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, पीएमओ डाॅ बीएल मीना भी मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.