कोरोना के मध्यनजर कलेक्टर ने ली चिकित्सा अधिकारियों की बैठक

कोरोना के मध्यनजर कलेक्टर ने ली चिकित्सा अधिकारियों की बैठक

कोरोना के मध्यनजर कलेक्टर ने ली चिकित्सा अधिकारियों की बैठक

सवाई माधोपुर 17 अप्रैल 2021

कोरोना के प्रसार को रोकने, पॉजिटिव मरीजों के समुचित उपचार के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, वेन्टीलेटर सहित अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के को लेकर आज सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सीएमएचओ कार्यालय के सभागार में चिकित्सा विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और कोरोना के मध्यनजर सभी व्यवस्थाएं दुरस्त रखने तथा अलर्ट मोड पर रहकर कोरोना के खिलाफ लडी जा रही जंग को जीतने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय एवं गंगापुर सिटी उप जिला अस्पताल में उपलब्ध वेन्टीलेटर एवं आक्सीजन सिलेंटर एवं जररेशन प्लांट के संबंध में समीक्षा की। बैठक में सीएमएचओ ने बताया कि सवाई माधोपुर में 17 वेन्टीलेटर एवं गंगापुर में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध है। इसी प्रकार सवाई माधोपुर में आक्सीजन जनरेशन प्लांट कार्य कर रहा है तथा गंगापुरसिटी का प्लांट कल से कार्य शुरू कर किया जाएगा । बैठक में कलेक्टर ने आक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता, वेंटीलेटर के संचालन के संबंध कुछ और कार्मिकों को दो दिवस में प्रशिक्षित करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला चिकित्सालय एवं उप जिला चिकित्सालय में डेडिकेटेड कोविड वार्ड एवं बेड बढाने के निर्देश दिए तथा इस संबंध में सभी संसाधनों की उपलब्धता व तैयारी रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कोविड केयर सेंटर तथा प्री-कोविड वार्ड चिन्हित करते हुए इनकी तैयारी रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने निजी चिकित्सालयों के वेंटीलेटर एवं संसाधनों के उपयोग के लिए आवश्यक तैयारियां रखने तथा चिकित्सालयों के साथ टाई-अप रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोविड केयर सेंटर के मरीजों के लिए इंदिरा रसोई से पोष्टिक भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के संबंध में भी सीएमएचओ को निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि पॉजिटिव आने वाले मरीजों को होम आइसोशन किए जाने पर संबंधित बीट कांस्टेबल, उक्त क्षेत्र के शिक्षक एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता आइसोलेशन की पालना करवाएं। पॉजिटिव मरीज द्वारा आइसोलेशन की पालना नहीं करने पर उसे तुरंत संस्थागत आइसोलेट करें। उन्होंने बताया कि जिले में आज तक 31 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए है।कलेक्टर ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने टीकाकरण की समीक्षा करते हुए वैक्सीन की उपलब्धता, कार्मिकों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर तथा प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीएम डॉ सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद आरएस चौहान, सीएमएचओ डॉ तेजराम मीना, पीएमओ डॉ बीएल मीना, पीएमओ गंगापुर डॉ दिनेश गुप्ता, डीडी आईसीडीएस, एडीईओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.