कलेक्टर ने किया डील बांध का दौरा
बौंली.. इस समय लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिले के अधिकांश ताल-तलैया व बड़े बांध पूरी तरह लबालब हो चुके हैं। कुछ बड़े बांधों के छलक जाने के बाद पर्यटक की भीड़ देखने को मिली है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन बौंली क्षेत्र में हुए अतिवृष्टि से नुकसान का जायजा लेते हुए, डील बांध पर जा पहुंचे। जिसका मनोरम दृश्य देखकर काफी खुश नजर आए। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से बांध के बारे में चर्चा की व दशा स्थिति की जानकारी लेकर, वहां तैनात कार्मिकों को आने जाने वाले पर्यटक को पर नजर बनाए रखने व सावधानी बरतने के निर्देश देकर बौंली लौट गए।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.