बामनवास में लाचार व्यवस्था से परेशान आम जनजीवन

बामनवास में लाचार व्यवस्था से परेशान आम जनजीवन

बामनवास में लाचार व्यवस्था से परेशान आम जनजीवन
बामनवास 2 नवम्बर। उपखंड मुख्यालय को राजस्थान सरकार के आदेशों की पालना में नगर पालिका का दर्जा 2 ग्राम पंचायतों को एक साथ जोड़ कर दिया गया। नगर पालिका बामनवास बनाया। लेकिन शहर के हिसाब से देखा गया तो यहां पर व्यवस्था चैपट नजर आ रही है।
शहर में हर गली मोहल्ले पर कचरे का ढेर नजर आ रहा है। तहसील परिसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हालात बहुत ही दयनीय स्थिति में है। सरकारी गाड़ियां अधिकारियों के आवासों की दुर्दशा हो रही है। क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप लगातार फैल रहा है।
पूर्व में कैंप के दौरान क्षेत्रीय विधायक इंदिरा मीणा को भ्रष्टाचार विरोधी युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष फूलकेस त्यागी के द्वारा नगर पालिका की व्यवस्था सुचारू करने के लिए लिखित ज्ञापन दिया गया था। लेकिन कोई कार्यवाही होती नजर नहीं आ रही है।
उन्होने बताया कि दीपावली पर्व पर भी सफाई व्यवस्था चैपट दिख रही है। सड़कों पर अंधेरा देखा जा सकता है। परेशान आम जनता ने एक लिखित लेटर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निजी सचिव को प्रेषित कर व्यवस्थाओं मंे सुधार की मांग की है।

G News Portal G News Portal
14 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.