वीसी के माध्यम से शिक्षकों से किया संवाद

वीसी के माध्यम से शिक्षकों से किया संवाद

वीसी के माध्यम से शिक्षकों से किया संवाद
सवाई माधोपुर 23 जनवरी। सवाई माधोपुर जिले के अतिरिक्त जिला कलेक्टर सूरज सिंह नेगी व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर रामकेश मीणा ने एड इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में वीसी के माध्यम से शिक्षकों से संवाद किया।
विद्यालयों के खुलने के पश्चात शिक्षण प्रशिक्षण संचालन कार्य में एस. ओ. पी की पालना करने के लिए मौजूद अधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे। कोविड-19 के पश्चात विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण निर्माण के लिए गतिविधियों के माध्यम से दोनों अधिकारी शिक्षकों के साथ रूबरू हुए। गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षण करवाने के लिए प्रेरित किया जिससे विद्यार्थी मुख्यधारा से जुड़ कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि कर सके। जिससे परीक्षा परिणाम में सुधार हो सके व नई विधाओं के माध्यम से कम समय में विद्यार्थियों को प्रेरित करने की बात कही। सह वार्ताकार पेड इंडिया के उमाकांत शर्मा ने भी शिक्षकों को नवीन गतिविधियों के माध्यम से प्रेरित करने की बात कही।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.