कम्यूनिटी एडवाईजरी मिटींग का आयोजन किया गया । टीबी मुक्त सवाई माधोपुर के मास्क का किया वितरण

कम्यूनिटी एडवाईजरी मिटींग का आयोजन किया गया । टीबी मुक्त सवाई माधोपुर के मास्क का किया वितरण


कम्यूनिटी एडवाईजरी मिटींग का आयोजन किया गया । टीबी मुक्त सवाई माधोपुर के मास्क का किया वितरण।पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के प्रावधानों की जानकारी प्रदान की।
ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेन्टर सवाई माधोपुर में डॉ.कैलाश चंद सोनी,अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (पक) सवाई माधोपुर ,डॉ. अमित गोयल जिला क्षय रोग अधिकारी , डॉ.सत्यनारायण अग्रवाल सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर , आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर, जितेन्द्र कुमार,कार्यक्रम अधिकारी, टीसीयू आरएसएसीएस, की अध्यक्षता में आईटी एनजीओं के तत्वाधान में एचआईवी/एड्स एवं पी-एमपीएसई विषय पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भूपेश शर्मा पीपीएम समन्वयक टीबी, लोकेश शर्मा टीबी एचआईवी समन्वयक , परवेज खांन डीपीसी, निशा भाटी परियोजना प्रबंधक , अभिषेक राजावत आउटरिच वर्कर,सक्षम नई जिन्दगी समिति,जयपुर, निशा चौहान एनजीओ प्रतिनिधी सहित स्थानिय वॉलियटंर व सामुदायिक हितधारक उपस्थित रहें।
बैठक में राज्य स्तर से आये हुये कार्यक्रम अधिकारी ने पावर प्रजेटेंशन के माध्यम से नेशनल एडस कन्ट्रोल ऑर्गनाईजेशन व राजस्थान स्टेट एडस कन्ट्रोंल सोसायटी संबंधी पी-एमपीएसई के बारे में विस्तार मे बताया। डॉ. अमित गोयल जिला क्षय रोग अधिकारी ने जिले की सूचनाऐं साझा की साथ ही मैपिंग के दौरान यदि टीबी संबंधी रोगी पाये जाये तो उसकी समस्त सूचनाऐं विभाग को तत्काल ही प्रदान करने के निर्देश प्रदान किये। डॉ. कैलाश चंद सोनी अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (पक) सवाई माधोपुर ने उपस्थित सामुदायिक हितधारकों को गंभीरता से लेते हुये कार्य करने के निर्देश प्रदान किये। आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने बताया कि जिले में गिरते हुये लिंगानुपात के मध्यनजर कन्या भ्रूण जांच/हत्या या लिंग चयन करने वाले के बारे में सूचना देने हेतु सरकार द्वारा मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढाई लाख ईनाम, 104/108 टोल फ्री नम्बर , व्हाटस अप नंबर 9799997795, ईमेल आई डी pcpndtjaipur@gmail.com पर देने के बारे में सहित अन्य जानकारी तथा डिकॉय ऑपरेशन के बारे में बताया। डॉ. अमित गोयल जिला क्षय रोग अधिकारी ने कार्यक्रम में टीबी हारेगा देश जितेगा व टीबी मुक्त सवाई माधोपुर नामक संदेश वाला मास्क का वितरण किया गया।🙏

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.