एसडीएम के निर्णय के बाद भी मुआवजा नहीं मिला-गंगापुर सिटी

एसडीएम के निर्णय के बाद भी मुआवजा नहीं मिला-गंगापुर सिटी

एसडीएम के निर्णय के बाद भी मुआवजा नहीं मिला

गंगापुर -दौसा रेलवे लाइन पर प्लाट का मामला भास्कर न्यूज. गंगापुर सिटीदौसा-गंगापुर रेलवे लाइन स्थित रीको क्षेत्र मे प्लाट नंबर 164 प्रोप्राइटर राज कस्ट्रक्शन सीमेन्ट पाईप फैक्ट्री की मालिकाना को रेलवे द्वारा मुआवजा दिए बिना प्लाट का रास्ता को बंद कर दिया गया है। प्रोप्राइटर राज कस्ट्रक्शन सीमेन्ट पाईप फैक्ट्री की मालिकाना नबिता वर्मा ने बताया कि उनका प्लाट का रास्ता को बंद कर दिया गया। और प्लाटकी बाउन्ड्रीबॉल भी तोड़ दी गई।नबिता वर्मा ने बताया कि पूर्व में एसडीएम गंगापुर सिटी के निर्णय के तीन साल बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बार-बार प्रशासन का उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन ही दिया जा रहा है। लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेकर समस्याओं का निराकरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में जयपुर मंडल के रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया गया है। अगर 15 दिन में उनकी इस समस्या का हल नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी भी दी है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.