लाॅकडाउन में लोगों को सकारात्मक करने के लिए प्रतियोगिताऐं
सवाई माधोपुर 18 मई। कोरोना का संकट से बचाव के लिए प्रदेश में चल रहे लॉकडाउन में जनता के मन के नकारात्मक प्रभाव को हटाकर सकारात्मक पहल में बदलने की पहल को लेकर जिले के कुछ युवा ऑनलाइन लॉकडाउन मनोरंजन प्रतियोगिता करवा रहे हैं।
प्रतियोगिता से जुड़े चेतन शर्मा, मुरली पंडित, अजय गौतम ने बताया कि लॉकडाउन मनोरंजन कार्यक्रम के तहत अब तक दो प्रतियोगिता आयोजित हो चुकी जिसमे पहली प्रतियोगिता 15 वर्ष तक के बच्चो के नृत्य की थी जिसमे 65 बच्चे प्रतिभागी बने और दूसरी प्रतियोगिता देश भक्ति गीत, कविता व भजन की थी जिसमे 52 व्यक्ति प्रतिभागी बने। राजस्थानी गीतो पर महिलाओं के नृत्य की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित होंगी जिसमे महिलाएं राजस्थानी एवं लोकगीतो पर अलग अलग प्रस्तुतियां देगी जिसका सीधा प्रसारण फेसबुक लाइव के माध्यम से दिखाया जाएगा इस कार्यक्रम के लिए अब तक 20 से 25 महिलाओ का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। 22 मई को कपल डांस व 25 मई को कोरोना जागृति संदेश प्रतियोगिता होगी जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी अपनी तीन मिनट की वीडियो व्हाट्सप्प नंबर 8949663480 पर भेज सकते हैं।