हरिवंश पुराण की पूर्णाहुति

हरिवंश पुराण की पूर्णाहुति

हरिवंश पुराण की पूर्णाहुति
सवाई माधोपुर 13 जनवरी। श्री विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट (शिव मंदिर) बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वाधान में 13 जनवरी बुधवार को हरिवंश पुराण कि पूर्णाहुति की गयी एवं महामारी कि समाप्ति तथा पर्यावरण की शुद्धता के लिए यज्ञ व हवन का कार्यक्रम जगदीश प्रसाद शास्त्री पीपल्दा वालों के सानिध्य में संपन्न किया गया।
इस अवसर पर यज्ञ व हवन में आहुतियां देने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट, उपाध्यक्ष भगवान दास चैधरी, महामंत्री वैद्य नाथू लाल शर्मा, सह मंत्री गिरधारी लाल शर्मा एवं ट्रस्टी व सदस्य जगदीश प्रसाद गर्ग, तेजकुमार कुमावत, प्रभुदयाल मीना आदि ने विश्व शांति के लिए हवन कुंड में आहुतियां दी। अंत में महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

G News Portal G News Portal
76 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.