राॅयल क्रिकेट क्लब जटावती के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
राॅयल क्रिकेट क्लब जटावती के तत्वावधान में दिनांक 14-06-2021 से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच खिरनी और जटावती के बीच खेला गया। खिरनी नै टोस जितकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 198 रन बनाए और जटावती को 199 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पिछा करते हुए जटावती की टिम 10 ओवर में 104 रन बनाकर ओल आऊट हो गयी और खिरनी को 95 रन से जीत हासिल हुई। समापन समारोह में पुर्व हथडोली सरपंच भैरूलाल मीना,पीरया सांई, विमलेश मीना धोराला, भरतलाल मीना, हरिसिंह मीना वार्डपंच ने सभी खिलाड़ियों को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। पुर्व हथडोली सरपंच भैरूलाल मीना ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और खेल को खेल की भावना से खेलकर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन कमेटी और प्रतियोगिता में खेलने वाली सभी टिमो और खिलाड़ियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.