वकीलों के खेलकूद महोत्सव का समापन एवं होली मिलन समारोह 26 को-गंगापुर सिटी

वकीलों के खेलकूद महोत्सव का समापन एवं होली मिलन समारोह 26 को-गंगापुर सिटी

वकीलों के खेलकूद महोत्सव का समापन एवं होली मिलन समारोह 26 को-गंगापुर सिटी

स्वर्गीय श्याम लाल गोयल एडवोकेट की स्मृति में अभिभाषक संघ गंगापुर सिटी के तत्वाधान में 1 मार्च से शुरू हुए खेलकूद महोत्सव सीजन 2 का समापन एवं होली मिलन समारोह 26 मार्च को अभिभाषक संघ के सभागार में आयोजित किया जाएगा।अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी एडवोकेट सीताराम गर्ग ने बताया कि यह निर्णय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भानु कुमार सिंघल की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
इस कार्यक्रम में खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलों में भाग लेकरविजेता एवं उपविजेता रहे वकीलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर गुलाब के फूलों से होली खेली जाएगी। एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है।;इसी दिन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा चौधरी को भी सम्मानित कर विदाई दी जाएगी उल्लेखनीय की रेखा चौधरी का भी यहां से दौसा तबादला हो गया है कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। कार्यकारिणी की बैठक में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भानु कुमार सिंघल,उपाध्यक्ष सियाराम मीणा ,सचिव गजेंद्र कुमार शर्मा, पुस्तकालय सचिव देवनारायण सोनवाल, कोषाध्यक्ष संतोष जाटव,ओम प्रकाश पारीक ,राजेंद्र कुमार शर्मा पीपी,राजेंद्र कुमार शर्मा आरो,परमानंद शर्मा ,आलोक गोयल,एडवोकेट मीना शर्मा, एडवोकेट प्रतिभा सोनी,आलोक गोयल, नवल बिहारी गुप्ता, गिर्राज गर्ग,रूप सिंह गुर्जर,विकास कुलश्रेष्ठ, अब्दुल सैफ कलाम, घनश्याम सिंह, गजेंद्र सैनी,नरेंद्र चौहान, दामोदर लाल गर्ग आदि मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.